जांजगीर चांपा: जांजगीर चांपा जिले में भी महिला एवं बाल विकास विभाग ने जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया. खास बात यह है कि सामाजिक संस्था के साथ प्रिंटिंग प्रेस, टेंट, बाजा और पंडित को भी बैठक में बुलाया गया.

जांजगीर चांपा जिला के जिला पंचायत सभा कक्ष में यह कार्यशाला हुई, जिसमें जिला पंचायत सदस्य, जिला बाल संरक्षण, पुलिस विभाग, किशोर न्याय बोर्ड के साथ यूनिसेफ और युवोदय के वॉलिंटियर शामिल हुए. सभी ने बाल विवाह रोकने की शपथ ली.

दो साल में बाल विवाह में कमी आई है. हॉस्टल की बच्चियों और स्कूलों में भी कार्यशाला का आयोजन किया है. इसकी वजह से भी बाल विवाह के प्रकरण में कमी आई है. अब कम प्रकरण दर्ज हो रहे हैं -अनीता अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग

जागरूकता अभियान, अधिकारी भी तैनात

बाल विवाह मुक्त जांजगीर चाम्पा जिला बनाने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और कानूनी जानकारी देने कि योजना बनाई गई है. बाल विवाह रोकने के लिए प्रदेश में 13 हजार 823 बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों की नियुक्ति की गई है.

हेल्पलाइन नंबर जारी

बाल विवाह होने की सूचना मिलने पर तत्काल 1098 से हेल्प लाइन या अधिकारियों को सूचना देने का आग्रह किया गया. किसी भी बाल विवाह में शामिल होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होने की जानकारी भी दी गई.

अनीता अग्रवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग (ETV Bharat Chhattisgarh)

विशेष अभियान और जन आंदोलन

जांजगीर चाम्पा जिला के साथ छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए यूनिसेफ द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जनप्रतिनिधियों के जरिए बाल विवाह रोकने के लिए जन आंदोलन चलाया जा रहा है. इस जन आंदोलन से प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ा जा रहा है. टास्क फोर्स का गठन किया गया है, जो बाल विवाह की सूचना मिलने पर तत्काल रिस्पांस करेंगी और बाल विवाह रोकने के लिए परिजनों को समझाइश देकर और इसके बाद भी बाल विवाह करने पर कानूनी कार्रवाई की जानकारी देंगे

कौन कौन होंगे बाल विवाह में दोषी

⦁ बाल विवाह कराने की स्थिति में विवाह कराने वाला लड़का और लड़की पक्ष

⦁ विवाह में शामिल होने वाले व्यक्ति

⦁ पुरोहित, टेंट हॉउस संचालक, फोटोग्राफर, हलवाई

⦁ भवन संचालक, बाजा वालों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी

⦁ 2 वर्ष सश्रम कारावास या एक लाख रुपये का अर्थ दंड या दोनों से दण्डित किया जाएगा.


Story Source: ETV Bharat Chhattisgarh

https://www.etvbharat.com/hi/state/bal-vivah-mukt-chhattisgarh-campaign-administration-on-alert-for-ram-navami-akshaya-tritiya-chhattisgarh-news-cts26032100991


Share this story